भास्कर न्यूज | अमृतसर क्रिसमस दिवस को लेकर शहर के बाजार सजने शुरु हो गए हैं। दुकानों के बाहर क्रिसमस ट्री, सांता क्लास की ड्रेस समेत अन्य सामान रखा गया है ताकि लोग आ उन्हें खरीद सकें। वहीं मसीह भाइचारे के लोग अपने घरों और चर्च को सजाने के लिए क्रिसमस का सामान खरीदने में लगे हैं। कटड़ा बग्घियां स्थित सामान बेचने वाले दुकानदार शिवम कुमार के मुताबिक क्रिसमस को लेकर उनके पास 500 से ज्यादा गिफ्ट हैं, जिसमें कई देश और कई विदेशी भी हैं। क्रिसमस को लेकर ग्राहक सामान खरीद कर जा रहे हैं। जिसमें गोल्डन ट्री, पाइन ट्री, स्नो ट्री, स्नो पाइन ट्री मार्केट में आए हैं। वहीं कई तरह के नए सांता क्लास मार्केट में आए हैं। क्रिसमस पर मार्केट में पहली बार इलेक्ट्रानिक सांता क्लास आए हैं। जिसमें सीढ़ी पर चढ़ते उतरते, घर के अंदर से बाहर आने वाले, हवा वाले, म्यूजिक वाले सांता क्लास, स्नो मैन, पोर्टेबल स्नो मैन समेत कई तरह का इलेक्ट्रानिक सामान मार्केट में आया हैं। जबकि लाइटों वाले स्टार, 8 तरह के वैल, जिंगल वैल और ट्री को सजाना वाला सामान आ चुका है। दुकानदार शिवम का कहना है कि क्रिसमस पर उनकी दुकान में आए गिफ्ट अलग-अलग रेट के हैं, जिसमें 80 रुपए से लेकर साढ़े 500 रुपए तक हैं। त अन्य कई सांता क्लास आए हैं। जबकि बच्चों के लिए क्रिसमस के चश्में, एंजल क्लिप, डेकोरेशन का सामान और स्नो लड़ियां आ गई हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर काफी सस्ता सामान उपलब्ध है।


