क्रिसमस पर ईसाई धर्म गुरुओं से मिले सुबोधकांत

रांची | क्रिसमस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गुरुवार को आर्चबिशप हाउस में आर्चबिशप विंसेंट आइंद और एजी चर्च के पास्टर जॉन, सामलौंग चर्च के पल्ली पुरोहित इग्नेश टोप्पो व जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की से भेंट कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। सहाय ने कहा कि क्रिसमस हमें समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द, शांति और एकजुटता का संदेश देता है। मौके पर रोशन लाल भाटिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉॅ. राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, दीपक लाल, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रोहित सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू सहित अन्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *