क्रिसमस पर हम प्यार और एकजुटता का जश्न मनाते हैं : डॉ. एएफ पिंटो

भास्कर न्यूज | अमृतसर रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो ने क्रिसमस के मौके पर सभी को प्रभु यीशु मसीह के जीवन के बारे में संदेश दिया। इस मौके उन्होंने कहा कि क्रिसमस का मौसम दुनिया भर में साल के सबसे खुशनुमा समय में से एक है। यह साल का वह समय है जब हम लगभग 2,000 साल पहले बेथलेहम के अस्तबल में ईसा मसीह के जन्म की अमर कहानी सुनते हैं। क्रिसमस पर हम प्यार, खुशी और एकजुटता का जश्न मनाते हैं। यह एक ऐसा मौसम है जो हमें दया, करुणा और कृतज्ञता के महत्व की याद दिलाता है। क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म का स्मरणोत्सव है जो इस उत्सव का केंद्र बिंदु है। ईसा मसीह ईश्वरीय उपहार हैं जो मानवता के लिए ईश्वर के प्रेम और मोक्ष के वादे को प्रकट करते हैं। उपहारों के आदान-प्रदान और परिवार और दोस्तों से मिलने के साथ क्रिसमस मनाना अ‌द्भुत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *