अमृतसर| पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने क्रिसमस के पवित्र अवसर पर रियाल्टो चौक स्थित सेंट पॉल चर्च में पहुंचकर संगत के साथ प्रार्थना में भाग लिया और प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सेंट पॉल चर्च के बिशप मनोज चरण और पास्टर रेवरेन्ड सनी भी उपस्थित थे। इसके अलावा कौंसलर विकास सोनी और पवन कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। ओपी सोनी ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन प्रेम, करुणा, सहनशीलता और मानवता की सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस हमें आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक एकता का संदेश देता है।


