रांची|रोटरी क्लब ऑफ रांची नॉर्थ ने क्रिसमस के अवसर पर किशोर नगर बॉयज टाउन,नामकुम में पढ़ रहे विद्यार्थियों के बीच विभिन्न सामग्री का वितरण किया। छात्रों को क्रिसमस केक, 14 ट्रे अंडे, 2 बाल्टी अचार, कैलेंडर तथा लगभग 300 नए टी-शर्ट प्रदान किए गए। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषक आहार और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना रोटरी क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रांची नॉर्थ के अध्यक्ष निहार दास, पूर्व अध्यक्ष राजन दास, सह अध्यक्ष समीर कुमार चंद्रा, किशोर नगर संस्था के निदेशक फादर वाल्टर सहित संस्था के छात्र उपस्थित


