क्रीड़ा भारती ने कबड्डी खेल महोत्सव का किया शुभारंभ:32 टीमों ने लिया हिस्सा; 2036 ओलंपिक में कबड्डी को शामिल कराने का संकल्प

जयपुर में क्रीड़ा भारती सांगानेर महानगर की ओर से आयोजित ‘कबड्डी खेल महोत्सव’ का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जहां उद्घाटन के साथ ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक मेघ सिंह चौहान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांगानेर विभाग के सहविभाग संघचालक एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डी. डी. सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांगानेर महानगर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष बिरदी चंद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि ने कहा- भारत वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर प्रांत घुमंतू कार्य प्रमुख महेंद्र सिंह राजावत, सांगानेर विभाग के सहकार्यवाह उत्तम, और सांगानेर महानगर क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मोहित टेलर सहित गणपत, चेतन आदि मौजूद रहे। ओलंपिक 2036 पर लक्ष्य मुख्य अतिथि मेघ सिंह चौहान ने कहा- भारत वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि कबड्डी को ओलंपिक खेलों में स्थान दिलाने के लिए क्रीड़ा भारती अखिल भारतीय स्तर पर जनजागरूकता अभियान चला रही है। विशिष्ट अतिथि डी. डी. सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। वहीं महेंद्र सिंह राजावत और मोहित टेलर ने भी खेल के महत्व पर विचार साझा किए। रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत उद्घाटन समारोह के बाद खिलाड़ियों ने दांव-पेच और फुर्ती से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर सांगानेर महानगर क्रीड़ा भारती के संयोजक मनीष शर्मा एवं सहसंयोजक सत्यवीर योगी ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *