बालोद| बस्तर जिले में क्रेडा के ज़ोनल कार्यालय जगदलपुर के अंतर्गत कार्यरत क्लस्टर टेक्निशियन स्व. प्रहलाद सिंह ठाकुर का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आईएएस राजेश सिंह राणा ने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में जोनल प्रभारी संकेत द्विवेदी स्व. ठाकुर के निवास ग्राम नेगीरास पहुंचे और परिजनों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी।


