क्रेशर मजदूरों पर पत्थर से हमला, एक गंभीर:धार में एक कर्मी इंदौर रेफर; मारने वाले का पता नहीं

धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में बख्तावर जलाशय के पास क्रेशर खदान पर काम कर रहे तीन मजदूरों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने पत्थरों का इस्तेमाल किया। घायलों में अजीत कुमार (पिता गोपीचंद) गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। सतीश कुमार (पिता हुब्बीलाल) को पत्थर लगने से चोटें आईं और उन्हें धार रेफर किया गया। तीसरे मजदूर दुर्गेश (पिता मुरारी) को मामूली चोटें आई हैं। सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने शुक्रवार शाम को बताया कि यह घटना बुधवार रात की है। तीनों मजदूर गिट्टी खदान के पास बैठे थे, तभी ट्रैक्टर से आए अज्ञात बदमाशों ने उनसे मोबाइल चलाने को लेकर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने मजदूरों के साथ मारपीट की और पत्थरों से हमला कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अमझेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *