बड़वानी | इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 304 की चेयरमैन विभा सिंह की शनिवार को जिले में आधिकारिक यात्रा हुई। शहर के निजी होटल में इनरव्हील की प्रार्थना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। क्लब अध्यक्ष शकुंतला राठौड़ को क्लब सदस्यों से कॉलर पहनाई। कोषाध्यक्ष संगीता जोशी ने क्लब की आय व्यय की जानकारी बताई। आईएसओ कविता अग्रवाल ने अपने कार्य बताए। एडीटर रविंद्र कौर वाधवा ने क्लब रिकॉर्ड जांचा। चेयरमैन सिंह ने क्लब के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का समाप्ति की घोषणा के बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान क्लब सदस्य मौजूद थे।


