क्लस्टर प्रशिक्षण में शिक्षकों ने जाने प्रभावी शिक्षण के गुर

गीजगढ़| नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय क्लस्टर स्तरीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रामगढ़ में आयोजित कार्यशाला में पीईईओ सुमनलता शर्मा व ब्लॉक साक्षरता प्रभारी प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि अक्षर ज्ञान के साथ डिजिटल साक्षरता, कानूनी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य चेतना के साथ व्यवसायिक कोशल विकसित करें। अभियान से असाक्षरों को जोड़ने के हर ग्राम पंचायत स्तर पर प्रयास किए गए है। असाक्षरों के लिए साक्षरता कक्षाओं का संचालन स्वयंसेवी शिक्षक लर्नर की सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर आवश्यक रूप से करें। उन्होंने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में 15 से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों का सर्वे कर एनआईएलपी पोर्टल के माध्यम से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में जोड़ा गया है। दक्ष प्रशिक्षक हरिसिंह कालेड़ा ने लर्नर को पढ़ाने सहित जागरूक बनाने के लिए जानकारी दी। इस दौरान साक्षरता प्रभारी अनीस, तारा सैनी, प्रसाद शर्मा, हरेश गुर्जर, विष्णु जांगिड़, हनुमान सिंह गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *