क्लासरूम में छात्राओं के संग टीचर का डांस, VIDEO:भोजपुरी गानों पर बना रही रील; प्रशासन और शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग

शहडोल जिले के सोहागपुर स्थित माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर एक बार फिर विवादों में है। परिसर के क्लासरूम में एक महिला टीचर का छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया स्कूल परिसर की की मर्यादा, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पैरंट्स में नाराजगी वीडियो में छात्राएं स्कूल ड्रेस में क्लासरूम के अंदर दिख रही हैं। उनके साथ एक महिला टीचर भोजपुरी गीत “पतली कमरिया मोरी हाय-हाय” पर डांस कर रही हैं। शैक्षणिक माहौल में ऐसी गतिविधि सामने आने के बाद पैरंट्स और समाज में नाराजगी है। देखिए तस्वीरें… शिक्षा परिसर से दो छात्राएं लापता है यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब इसी शिक्षा परिसर से छात्राओं के लापता होने के दो मामले पहले ही दर्ज हो चुके हैं। 28 दिसंबर को कक्षा 12वीं की एक छात्रा हॉस्टल से घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। तत्कालीन हॉस्टल अधीक्षिका सुलोचना बट्टे की शिकायत पर सोहागपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 8 जनवरी को कक्षा 10वीं की एक और छात्रा के लापता होने की सूचना मिली। इस मामले में भी प्राचार्य देवेंद्र श्रीवास्तव की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन और शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग छात्राओं की सुरक्षा पर पहले से ही गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अब टीचर का यह वीडियो पूरे शिक्षा परिसर की प्रतिष्ठा को और धूमिल कर रहा है। पैरंट्स और समाज के लोग प्रशासन और शिक्षा विभाग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़े… सरकारी स्कूल में महिला डांसरों के डांस का VIDEO, न्यू ईयर सेलिब्रेशन में लोगों ने उड़ाए पैसे दतिया में एक सरकारी स्कूल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर महिला डांसर डांस करती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग डांसरों पर पैसे उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। मामला परासरी गांव स्थित एक शासकीय मिडिल स्कूल का है। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *