भास्कर न्यूज|चाईबासा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल में पुस्तक मेला , विज्ञान प्रदर्शनी एवं. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुस्तक मेला में 23 प्रकाशकों द्वारा अपना स्टाल लगया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में 90 प्रतिभागी ने भाग लिया। जिसमें प्रथम पीएम श्री गवर्मेंट सेकेंडरी स्कूल टाटा कॉलेज, द्वितीय पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनोहरपुर एवं तीसरा स्थान उत्क्रमित् +2 हाई स्कूल उलीहातु को प्राप्त हुआ। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुलशन बिरुवा पीएम श्री गवर्मेंट स्कूल टाटा कॉलेज कॉलोनी, द्वितीय स्थान सपना महतो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चकरधरपुर एवं तीसरा स्थान रतन सिंह देवगम पीएम श्री गोवेर्मेंट स्कूल टाटा कॉलेज कॉलोनी को मिला। श्री टोनी प्रेमराज टोप्पो जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिम सिंहभूम द्वारा सभी विजेता प्रतिभागी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में श्री शिव कुमार मल्लिक अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेम्ब्रोम, कृष्णा सिंह, श्री अशोक रजक, विश्व दीपक झा एवं विभिन्न प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत गान मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल के बालिकाओं द्वारा किया गया।


