क्वींस रोड पर बाथरूम नहीं, लोग खुले में शौच को मजबूर, निगम बेखबर

अमृतसर शहर के क्वींस रोड पर बाथरूम की सुविधा नहीं है। इससे लोगों को खुले में शौच करना पड़ रहा है। अशोका चौक के पास कोर्ट रोड मार्केट और क्वींस रोड एसेसरी मार्केट के बीच यह समस्या सबसे ज्यादा है। कुछ दिन पहले भी इस मुद्दे को उठाया गया था। खबर छपने के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। खासकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। लेकिन यहां से गुजरने वाले अफसरों और सरकारी कर्मचारियों को यह सब देखकर भी फर्क नहीं पड़ता। लोगों ने प्रशासन से बाथरुम बनाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *