क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना का अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 29 दिसंबर को आईटीआई स्थित महाकाल गार्डन पर आयोजित किया जाएगा। पूरे देशभर से 800 से ज्यादा उच्च शिक्षित युवक-युवतियों की प्रविष्टि प्राप्त हुई। आयोजन की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र कांत कुंजीर, मिलिंद दीघे, स्वाति मोहिते, सतीश पवार. सुनील खंडागले ने बताया कि 29 दिसंबर को होने वाले हाईटेक युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए शहर के साथ ही देशभर से अभी तक लगभग 800 से ज्यादा प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। इसमें इंजीनियर, बिजनेसमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिकारी, पुलिसकर्मी, बैंक मैनेजर, प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। परिचय सम्मेलन में आने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को निमंत्रण दिया गया है। रिया करण कुंजीर, निहारिका कुंजीर, नीलम सतीश पवार ने बताया कि समाज में उच्च शिक्षित युवाओं के लिए उनकी पसंद एवं योग्यता अनुरूप जीवनसाथी की तलाश के लिए संपर्क मिलन सभागार बनाकर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी प्रत्याशी मंच के जरिए सीधे अपना परिचय दे सकेंगे इसकी विशेष व्यवस्था की जा रही है। परिचय सम्मलेन में एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। उच्च शिक्षित युवक-युवतियों की प्रविष्टि महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देशभर के अलग-अलग राज्यों से आई हैं। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन की कमान महिलाओं के हाथों में होगा, महिलाएं परिचय सम्मेलन की तैयारियों में जुटी हैं।


