पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में 15 से 19 जनवरी तक पांच दिवसीय निशुल्क क्षार सूत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा गुदा रोगों का परीक्षण एवं क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति द्वारा शल्य क्रिया संपादित की जाएगी l वर्तमान समय में अव्यवस्थित खान पान, दिनचर्या और जंक फूड के कारण गुदा रोग जैसे भगन्दर, बवासीर, परिकर्तिका आदि बीमारियां लोगों को हो रही हैं। इसमें रोगी को जलन, दर्द, खून आना एवं मवाद जैसे लक्षण पाए जाते हैं l आयुर्वेद उपरोक्त बीमारियों का जड़ से समूल निराकरण करने में सक्षम है। क्षार सूत्र पद्धति से शल्य क्रिया संपादित करने पर गुदा रोग दोबारा उत्पन्न नहीं होते हैं l इस पद्धति द्वारा लगभग 3-4 दिनों में बवासीर से छुटकारा पाया जा सकता है । भगन्दर जैसे असाध्य रोगों का प्रभावी एवं समूल उपचार सम्भव है l पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान के शल्य तंत्र विभाग में इस बीमारी से पीड़ित रोगी निशुल्क शल्य क्रिया के साथ ही निशुल्क दवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं। क्षर चिकित्सा पद्धति से ऐसे होता है इलाज


