क्षेत्र का विकास ही पार्टी का लक्ष्य: सिसोदिया

रघुनाथपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद भारत सिंह सिसोदिया लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत कुंदीकला पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि इलाके का विकास ही पार्टी का लक्ष्य है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने इस दौरान लुंन्ड्रा के ग्राम कुंदीकला के अलावा करगीडीह में भी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इसके बाद ग्राम करगिडीह में 1 जनवरी की हुई दुर्घटना में पीड़ित परिवार स्वर्गीय अमीर साय के घर जाकर परिवार को ढाढ़स बंधाया और कहां आपके साथ पूरा भाजपा परिवार एवं प्रशासन है। इस दुर्घटना में जो भी जिम्मेदार होंगे उन दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *