खंडवा कोतवाली में धरने पर बैठे ABVP नेता:बोले- पूनमचंद कॉलेज में प्रिंसिपल और NSUI ने अभद्रता की, एनुअल फंक्शन में फिल्मी गीत चले

खंडवा के कोतवाली थाने में शनिवार दोपहर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। वे पूनमचंद कॉलेज के प्रबंधन और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग के लिए पुलिस के पास पहुंचे थे। थाना स्टाफ ने टीआई के आने तक इंतजार करने को कहा तो एबीवीपी नेता धरने पर बैठ गए। एएसआई की समझाइश और सख्ती के धरना खत्म कर शिकायत दर्ज कराई। एबीवीपी के नगर मंत्री अजय बंजारे ने बताया कि पूनमचंद कॉलेज में एनुअल फंक्शन चल रहा है। वहां कार्यक्रम के दौरान अश्लील (फिल्मी) गीतों पर डांस हो रहा था। वहां एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे थे। इस दौरान कॉलेज यूनिफॉर्म में एबीवीपी के कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो उन्हें रोक लिया गया। कॉलेज प्रबंधन से जुड़े सतीश पटेल ने अभद्रता की और कहा कि यहां से चले जाओ। प्रिंसिपल के पास गए तो उन्होंने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ABVP और कॉलेज प्रबंधन के बीच राजीनामा हुआ
करीब दो घंटे तक कोतवाली थाने पर ABVP का ड्रामा चला। वे लोग कार्रवाई की मांग करते रहे। तमाम पदाधिकारियों के साथ उनके संगठन मंत्री भी पहुंच गए। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन और एबीवीपी के बीच राजीनामा हो गया। टीआई अशोकसिंह चौहान ने बताया कि थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *