खंडवा-छैगांव रोड़ फोरलेन होगी, न बायपास, न मोड़ हटेंगे:एनएच पीडब्ल्यूडी ने 96 करोड़ लागत का टेंडर लगाया, फरवरी में खुलेगा

खंडवा से छैगांवमाखन के बीच 10 किलोमीटर का रास्ता अब फोरलेन का रूप लेगा। दरअसल, इंदौर हाईवे पर जाने के लिए खंडवा वालों को इतने हिस्से में टू-लेन से सफर करना पड़ रहा था। अब एनएच पीडब्ल्यूडी ने 96 करोड़ रुपए की लागत से टेंडर लगाए है, जो कि फरवरी तक खुलेंगे। टेंडर अनुसार, निर्माण कंपनी को डेढ़ साल के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा करने की शर्त रखी गई हैं। राहत की बात यह है कि, इंदौर से फोरलेन की रफ्तार में आने वाले छैगांवमाखन के बाद खंडवा के लिए भी उसी रफ्तार में निकलते है। लेकिन रास्ता टू-लेन और संकीर्ण होने के चलते हादसों का डर रहता था। रास्ते में कई जगह ऐसे ब्लैक स्पॉट है, जो कि खतरनाक है, यहां आए दिन हादसे होते है। फोरलेन बनने से चौड़ीकरण होगा तो हादसे कम होंगे। वहीं मुसीबत यह है कि, पुराने अलायमेंट पर ही फोरलेन बनेगा, इससे रास्ते में अंधे मोड खत्म नहीं हो पाएंगे। ना ही किसी आबादी क्षेत्र में बायपास रहेगा। इंदौर नाका से छैगांवमाखन बायपास तक बनेगा फोरलेन खंडवा के इंदौर नाका से लेकर छैगांवमाखन के बाहर से निकल रहे इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे तक कुल 10.475 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ कंपनी पांच साल मेंटनेंस करेगी। सड़क के फोरलेन निर्माण के लिए एक साल पहले से कवायद शुरू हुई थी। पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे विंग इंदौर के अधिकारियों ने सड़क का सर्वे का विस्तार की संभावनाओं के साथ ही खंडवा शहरी क्षेत्र से निकलने वाले ट्रैफिक का आंकलन किया। जिसके बाद प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा। केंद्र सरकार की ओर से मिली मंजूरी के बाद दो दिन पहले ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर विभाग ने उसे जारी किया। 23 फरवरी तक टेंडर जमा होगा। जिसके बाद 25 फरवरी को टेंडर ओपन होगा। इधर, टिठियाजोशी से सिरपुर बायपास की उम्मीद जागी टिठियाजोशी से सिरपुर तक 12 किमी लंबे बायपास के निर्माण का प्रस्ताव स्टेट फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) को मंजूरी के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा है। सबकुछ ठीक रहा तो मार्च 2026 तक होने वाली एसएफसी की बैठक में सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी टेंडर जारी करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *