खंडवा में कल 3 घंटे बिजली कटौती:इंडस्ट्रियल एरिया फीडर पर मेंटेनेंस, ईदगाह क्षेत्र तक का इलाका प्रभावित होगा

खंडवा शहर संभाग के अंतर्गत 33/11 केवी इंदौर रोड उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी ने बताया कि निर्धारित समय में मेंटेनेंस का आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते गोगा मंदिर क्षेत्र, सोनी हॉस्पिटल, एचडीएफसी बैंक, दैनिक भास्कर कार्यालय, ईदगाह सहित आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में आवश्यकतानुसार कमी या वृद्धि की जा सकती है। कंपनी का प्रयास रहेगा कि काम समय पर पूरा कर विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *