खंडवा में दो पक्षों के विवाद में एक की हत्या:अंतिम संस्कार से पहले गांव में फोर्स तैनात; छेड़छाड़ के मामले ने लिया हिंसक रूप

खंडवा के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम भकराड़ा में छेड़छाड़ के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई। मामले में जावर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, मृतक के अंतिम संस्कार से पहले गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया हैं। पुलिस के मुताबिक, 7 जनवरी 2026 को 16 वर्षीय नाबालिग ने गांव के ही जगदीश और संतोष पर छेड़छाड़ और जबरन मोबाइल देकर बात करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़िता की ओर से परिजनों को घटना बताने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जो विवाद में बदल गई। इस मामले में जावर थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। रिपोर्ट करने जा रहे युवक पर हमला इसी घटना से जुड़े विवाद में संतोष गोंड को रिपोर्ट करने से पहले रास्ते में रोककर आरोपियों ने लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा। पीड़ित, उसकी मां और पिता पर भी जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है। इस हमले में संतोष के पिता शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मौत, हत्या की धारा जुड़ी गंभीर हालत में शंकर सिंह को इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। साथ ही प्रकरण में एससी/एसटी एक्ट के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया गया। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि, एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर और एसडीओपी अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में गठित टीम की गई हैं। 9 जनवरी 2026 को वसीम पिता इकबाल, गोलू उर्फ जिया पिता इकबाल (34) दोनों निवासी ग्राम भकराड़ा को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना जारी है, अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *