खंडवा में एसआईआर सर्वे के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में दो बीएलओ को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों महिला कर्मचारी होकर प्राइमरी टीचर है। जिनकी सरकारी सेवा में एक-दो साल पहले ही नियुक्ति हुई हैं। निर्वाचन से जुड़े काम में लापरवाही बरतने पर निलंबन संबंधी यह चौथी कार्रवाई है। अब तक 7 बीएलओ सस्पेंड हो चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारियों को 4 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच गणना पत्रक वितरण, फिर उन्हें लेकर डिजिटलाइजेशन कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में जो कर्मचारी लापरवाही बरत रहे है, उन पर कार्रवाई हो रही है। 2 प्राइमरी टीचर निलंबित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने दो बूथ लेवल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। जो बूथ लेवल अधिकारी निलंबित किए गए हैं उनमें दमिता मंडलोई, प्राइमरी टीचर एवं बीएलओ (बूथ क्रमांक 217- मोरघड़) व सोफी कनाड़े, प्राइमरी टीचर व सहायक बीएलओ (बूथ क्रमांक 165-खारकलां) शामिल हैं। निलंबन अवधि में इन दोनों प्राइमरी टीचर को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।


