खंडवा से लगे ठिठियाजोशी गांव में रविवार तड़के 4 बजे एक यात्री बस आबना नदी के पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में 19 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को 13 एंबुलेंस वाहनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामनगर चौकी प्रभारी मनाेज दवे के मुताबिक, यात्री बस चौहान कंपनी की है, जो कि अमरावती की ओर से खंडवा आ रही थी। बस को इंदौर इंदौर जाना था। इस दौरान ठिठियाजोशी के पुल पर अचानक हादसा हो गया। सभी घायलों को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी।


