खंडवा में ‘लाड़ली लक्ष्मी’ को ‘बालिका वधु’ बनाने का दबाव:9 साल की बेटी के पिता को इतना पीटा कि खून की उल्टियां हुई; दो लोगों पर FIR

खंडवा में एक 9 साल की बेटी का रिश्ता तय किए जाने के लिए उसके पिता पर दबाव डालने का मामला सामने आया हैं। रिश्ते की बात से मुकरने पर लड़के के पिता और परिजनों ने बालिका के पिता से मारपीट कर दी। उसे इतना पीटा कि तीन बार खून की उल्टियां हुई, हालत बिगड़ी तो देर रात परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़ित सुबह अस्पताल से भागकर थाने गया और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं। घटना थाना पिपलोद क्षेत्र के ग्राम भीलखेड़ी सराय गांव की हैं। यहां नाबालिग बच्ची की जबरन शादी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शादी से इनकार करने पर दूसरे पक्ष ने बालिका के पिता को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़ित बबलू अपने बेटे के साथ गांव में सामान पहुंचाने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी 9 साल की बेटी ‘लाडली लक्ष्मी’ की शादी को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब परिवार ने साफ कहा कि लड़की नाबालिग है और 18 साल की उम्र के बाद ही शादी करेंगे, तो सामने वाला पक्ष आगबबूला हो गया। मुक्कों से पीटा गया, हाथ पर लकड़ी मारी परिजनों के मुताबिक, आरोपी नंदराज और गुंजता ने मिलकर बबलू के साथ मारपीट शुरू कर दी। मुक्कों से पीटा गया, हाथ पर लकड़ी मारी गई, जिससे हाथ में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। घटना के बाद उसे सीधे खंडवा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज हुआ। शनिवार सुबह बबलू अस्पताल से थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नंदराज और गुंजता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। पिपलोद थाना टीआई एसएन पांडेय ने बताया कि, संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस टीम को गांव भेजकर आरोपियों को अरेस्ट करेंगे। परिजनों का आरोप है कि, यह पूरी मारपीट नाबालिग लड़की की शादी के दबाव को लेकर की गई। कहा कि हमारी बेटी अभी छोटी है, कानून भी इसकी इजाजत नहीं देता। फिर भी दबाव बनाया गया और मना करने पर जान से मारने की कोशिश की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *