खंडवा में 15 साल की बेटी से रेप किया:पिता को शराब-गांजे की लत, पढ़ाई तक छुड़वा दी; मां बेबस, क्योंकि… उसे सुनाई नहीं देता

एमपी के खंडवा में एक 15 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी का पिता हैं। पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस की स्पेशल टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। दो महीने पहले की वारदात, अब थाने पहुंची और केस कराया पिता की हैवानियत का मामला करीब दो महीने पहले नवंबर महीने का बताया गया है। उस दौरान पिता नशे में धुत था और बेटी को जान से मारने की धमकी दे चुका था। इसी डर में बेटी किसी को आपबीती सुनाने की हिमाकत तक नहीं कर पाई। अब जब एक रिश्तेदार महिला घर पहुंची तो पीड़िता ने उनके सामने अपना दर्द बयां किया। इसके बाद वह शनिवार के दिन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दुष्कर्मी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नशे की लत… पढ़ाई छुड़वा दी, जमीनें बेच दी दुष्कर्मी पिता को नशे की लत है, वह गांव में बनने वाली कच्ची शराब के साथ ही गांजे का नशा करता है। नशा कर वह इतना पागल हो जाता है कि बेटी के साथ हैवानियत पर उतर जाता हैं। पढ़ाई में होनहार बेटी से उसने स्कूल तक छुड़वा दिया। वह आठवीं तक पढ़ी-लिखी है, पढ़ाई नहीं छूटती तो वह आज दसवीं क्लास में होती। इधर, परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने अपनी सारी जमीन-जायदाद तक बेच दी है। उन पैसों को अपने नशे के शौक में खर्च कर दिए। अब वह पूरी तरह बर्बाद हो गया तो परिवार पर जुल्म करने लग गया। मां बेबस थी, क्योंकि उसे सुनाई नहीं देता है दो बेटियों को जन्म देने वाली मां अपने पति की करतूतों से बेखबर थी। क्योंकि वह श्रवणबाधित है, उसे सुनाई नहीं देता है। पति को पुलिस की गिरफ्तारी में देखने के बाद वह चौंकन्नी हुई। फिर उसे पता चला कि पति ने बेटी के साथ हैवानियत की है। रिश्तेदारों ने महिला को हिम्मत दी। परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया और आखिर में दुष्कर्मी को सलाखों के पीछे छुड़वाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *