खंडवा सांसद ने महिला को ब्लड डोनेट किया:सोशल मीडिया पर मैसेज देख पहुंचे बुरहानपुर जिला अस्पताल, परिजन ने माना आभार

बुरहानपुर में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने एक महिला को रक्तदान किया। रविवार को सोशल मीडिया पर शाहपुर क्षेत्र की एक महिला को रक्त की आवश्यकता का संदेश पोस्ट हुआ था, जिसके बाद सांसद तुरंत बुरहानपुर जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार ने सांसद की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बताया कि सोशल मीडिया पर दीपाली किरण आखरे नामक महिला को रक्त की कमी होने का संदेश देखा था। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि मुझे खुद जाकर देखना चाहिए और महिला की जान बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए।” सांसद बोले- जरूरतमंदों को रक्तदान करना चाहिए उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरतमंदों को रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और कोई कमजोरी नहीं आती। उन्होंने जनप्रतिनिधि के तौर पर अपनी जिम्मेदारी भी बताई। परिजन को ‘ए पॉजिटिव’ ब्लड की जरूरत थी मरीज के परिजनों ने बताया कि वे ‘ए पॉजिटिव’ रक्त समूह के लिए भटक रहे थे और उन्हें रक्त नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई और कई परिचितों को फोन भी किए। परिजनों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील स्वयं उनसे मिलने आए और मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर रक्तदान करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि सांसद का यह सहयोग उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी बात है और वे उनके आभारी रहेंगे। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेस ने सांसद के इस कार्य को गंभीर मरीजों के लिए रक्तदान करने का एक प्रेरक उदाहरण बताया। इस अवसर पर डॉ. दीपक वाभले और रवि सिंगोतिया सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *