खंडार क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

खंडार विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों में विगत 27 जनवरी की शाम को हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। इस संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा के बेटे संजय बैरवा के नेतृत्व में कांग्रेस ने खंडार उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एसडीएम वर्षा मीणा और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा एवं राहत राशि दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि मौसम बिगड़ने से खंडार विधानसभा क्षेत्र के करीब 24 गांवों में तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं, चना, सरसों, मिर्च और टमाटर आदि की फसलें बुरी तरह नष्ट हो गईं। कई स्थानों पर किसानों की 100 प्रतिशत तक फसल खराब हो गई है। क्षेत्र के अधिकांश किसान पूर्ण रूप से कृषि पर निर्भर हैं, ऐसे में फसल नष्ट होने से उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। संजय बैरवा ने सरकार से मांग की कि ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का तत्काल राजस्व सर्वे कराया जाए। नुकसान का आकलन कर अन्नदाता किसानों को बिना देरी के मुआवजा एवं राहत राशि जारी की जाए। गुरुवार को कांग्रेस की रैली शुक्ला चौराह से शुरू होकर तहसील कार्यालय में पहुंचकर खत्म हुई। इस दौरान, युवराज चौधरी, रामसिंह बैरवा,शंकर लाल मीना, दीपक त्रिवेदी, राजेश बैरवा, ओमप्रकाश शर्मा, रामोतार, प्रहलाद मथुरिया, रंजीत गुर्जर, घनश्याम जाट आदि मौजूद रहे। कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम, 7 दिन में सर्वे रिपोर्ट नहीं भिजवाई तो होगा आंदोलन दीपेंद्र सिंह चौधरी, जुनेद खान, रामजीलाल गुर्जर, हरिमोहन गुर्जर, गजानंद बैरवा आदि ने बताया कि खंडार प्रशासन ने क्षेत्र में 7 दिनों के अंदर फसल खराबे की रिपोर्ट तैयार करके मुआवजे के लिए भिजवाने, मुआवजे की राशि जल्द किसानों के खाते में डलवाने की कार्यवाही नहीं करता है तो कांग्रेस फिर से खंडार में किसान हित में बड़ा आंदोलन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *