खंडार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास:झरकुंड ने नाहरी खुर्द तक बनेगी रोड; शेरसिंहपुरा-जगमोदा में सड़क-पुलिया का काम होगा

सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा- इन कार्यों के पूरा होने पर ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होने के साथ ही विकास कार्यों को गति मिलेगी। विधायक गोठवाल ने सबसे पहले झरकुंड से नाहरी खुर्द सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क की लंबाई 2 किलोमीटर है, जिस पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने शेरसिंह पूरा से जगमोदा तक सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी लंबाई 1 किलोमीटर और लागत 4.60 करोड़ रुपए निर्धारित है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा- सड़क एवं पुलिया निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। क्षेत्रीय दौरे में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया। वे कार्यकर्ताओं और आमजन से मिले और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में विधायक गोठवाल ने नाहरी झरकुंड आश्रम में आयोजित महा पौष बड़ा कार्यक्रम में भी भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और समर्थन उन्हें जनसेवा की राह पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बाबू सैनी, जिला महामंत्री बाबू लाल मीणा, सरपंच भरत सिंह राजावत, रामबिलास गुर्जर, सूरज शर्मा, मुकेश मीणा, शंकर सैनी, लादू गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *