खजराना गणेश मंदिर में बैरिकेडिंग पर प्रसाद दुकानदारों का विरोध:दुकानें बंद कीं; मंदिर परिसर में बैठकर किया विरोध, आश्वासन मिला

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में नए साल को लेकर की जा रही बैरिकेडिंग को लेकर प्रसाद दुकानदारों में नाराजगी सामने आई है। नाराज दुकानदारों ने विरोध जताते हुए समय से पहले अपनी दुकानें बंद कर दीं और मौके पर ही बैठ गए।मामले की जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति को दी गई है। समिति के मैनेजर ने बताया कि इस विषय पर बुधवार को दुकान संचालकों से बातचीत की जाएगी। इधर, खजराना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर प्रसाद दुकानदारों से चर्चा की और उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बावजूद दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं। अब इस पूरे मामले को लेकर बुधवार को मंदिर प्रबंधन और दुकान संचालकों के बीच चर्चा होगी। बता दें कि खजराना गणेश मंदिर में 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी तक बड़ी संख्या में भक्त भगवान गणेश के दर्शन करने आएंगे। इसे लेकर मंदिर परिसर में बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं। ताकि भक्तों की आ‌वाजाही में परेशानी ना हो। बैरिकेड्स को प्रसाद दुकान संचालकों की दुकानों के बाहर लगा दिया गया है, जिससे उनकी ग्राहकी पर असर पड़ रहा है। आश्वासन दिया है, बुधवार को करेंगे चर्चा दुकान संचालक कैलाश माली ने बताया कि दुकानों के बाहर ही बैरिकेड्स लगा दिए हैं, जिसके कारण व्यापार पर असर होगा। इसके चलते विरोध जताते हुए यहां की सभी दुकानें बंद कर दी गई और संचालक वहीं बैठ गए। इस मामले में खजराना पुलिस ने बुधवार को बैरिकेड्स हटाने का आश्वासन दिया है। इधर, मंदिर प्रबंधन के मैनेजर गौरीशंकर मिश्रा का कहना है कि प्रसाद दुकान संचालकों ने बैरिकेड्स लगाने का विरोध जताया है। इस मामले में बुधवार को उनसे चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *