खजुराहो पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव:पूर्व विधायक रेखा यादव के बेटे की शादी में हुए शामिल; CJI सूर्यकांत से की मुलाकात

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार शाम खजुराहो पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सीएम यादव खजुराहो के कुटने रिसॉर्ट पहुंचे और पूर्व विधायक रेखा यादव के बेटे के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से भी शिष्टाचार भेंट की। सीएम ने दो वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पहले खजुराहो के एक निजी होटल में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे, इसके बाद वे राजनगर स्थित कुटने रिसॉर्ट में पूर्व विधायक रेखा यादव के बेटे के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। देखें सीएम के खजुराहो दौरे की तस्वीरें… खजुराहो एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत खजुराहो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी खजुराहो पहुंचे। यह रहे उपस्थित सीएम के स्वागत के लिए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक अरविन्द पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कमिश्नर अनिल सुचारी, डीआईजी विजय खत्री, आईजी हिमानी खन्ना, कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *