खजुराहो रिसॉर्ट में खाना खाने वाले चौथे कर्मचारी की मौत:तीन की जान पहले जा चुकी; पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर बोले- जहर होने की आशंका

छतरपुर जिले के खजुराहो में गौतम रिसॉर्ट में 8 दिसंबर को खाना खाने वाले चौथे कर्मचारी की मौत हो गई। इससे पहले तीन कर्मचारी मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। इनमें से एक की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें डॉक्टरों ने खाने में जहर होने की आशंका जताई है। 9 कर्मचारियों का ग्वालियर में इलाज चल रहा था। 13 दिसंबर शनिवार को राजनगर निवासी इलेक्ट्रीशियन हार्दिक सोनी (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। रिसॉर्ट से कर्मचारियों के खाने के जो सैंपल लिए गए थे, उसकी लैब रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इस कारण मौतों का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में विभागीय लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को सैंपल रिपोर्ट आ जाएगी
सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर में भर्ती हार्दिक सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, दयाराम कुशवाहा वेंटिलेटर पर है। बाकी 6 की हालत में सुधार है। प्रागीलाल की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें तीन डॉक्टरों की टीम ने सस्पेक्टेड पॉइजन लिखा है। सोमवार तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आ जाएगी और मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। एसपी में मामले में एसआईटी बनाई
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृतक के परिजनों को रेड क्रॉस सोसाइटी से 20 हजार रुपए की सहायता राशि दिलाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त मदद के लिए भी प्रकरण भेजने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौबे को वीवीआईपी मूवमेंट के बावजूद कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 15 दिसंबर की शाम 4 बजे तक अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। एसपी अगम जैन के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम का नेतृत्व एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल कर रहे हैं। यह टीम सीसीटीवी फुटेज, होटल रजिस्टर, कर्मचारियों की उपस्थिति और खाद्य सामग्री की गहन जांच करेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खजुराहो के गौतम होटल का लाइसेंस सस्पेंड
खजुराहो स्थित गौतम रिसॉर्ट का लाइसेंस तत्काल प्रभाव सस्पेंड कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि रीवा से भेजी गई सैंपलिंग रिपोर्ट मिल गई है, जबकि सागर और भोपाल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पोस्टमॉर्टम में सस्पेक्ट पॉइजन बताया गया है। सभी फूड सैंपलिंग रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… रिसॉर्ट में जहरीला खाना…3 कर्मचारियों की मौत, 5 गंभीर, परिजन ने किया चक्काजाम छतरपुर जिले के खजुराहो में गौतम रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। 9 कर्मचारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर जाते समय दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक की जेएएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। पढ़े पूरी खबर… रिसॉर्ट के खाने में जहर का आरोप,परिजन बोले- मरीज तड़पते रहे, डॉक्टर ने कहा ड्यूटी खत्म हो गई
खजुराहो के गौतम रिसॉर्ट में सोमवार को खाना खाने के बाद जिन तीन कर्मचारियों की मौत हुई, उनमें राजकुमार की भाभी गिरिजा भी शामिल है। छतरपुर के जिला अस्पताल से रेफर करने के बाद ग्वालियर जाने के दौरान प्रागीलाल, गिरिजा रजक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, रामस्वरूप की जेएएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। पढ़े पूरी खबर… हादसा या साजिश,जिस रिसॉर्ट में अफसरों के 15 रूम बुक थे… वहीं खाने से 3 की मौत
खजुराहो के गौतम रिसॉर्ट में सोमवार को खाना खाने के बाद यहां के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। 8 ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 2 वेंटिलेटर पर हैं, 5 आईसीयू में है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की हालत फूड पॉइजनिंग के मामलों की तुलना में ज्यादा गंभीर है, आशंका है कि खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला हो सकता है। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *