खजूरिया जल संयंत्र में क्लोरीन गैस का रिसाव:इलाके में हड़कंप, चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची, प्रशासन की तुरंत कार्रवाई से स्थिति सामान्य

छीपाबड़ौद के खजूरिया स्थित शहरी जल शोधन संयंत्र में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से इलाके में हड़कंप मच गया। क्लोरीन टनर के वाल्व से गैस की गंध फैलने के बाद आसपास के लोग कुछ देर के लिए घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्लोरीन गैस का रिसाव बंद किया संयंत्र पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षा उपकरणों की मदद से क्लोरीन गैस के रिसाव को बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही छीपाबड़ौद उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल, जलदाय विभाग के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने संभाली स्थिति अधिकारियों ने खजूरिया गांव के लोगों को स्थिति के बारे में जानकारी दी और एहतियातन आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के कारण कोई जनहानि नहीं हुई और कुछ ही समय में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *