खड़गांवा में जटिल ऑपरेशन से बछड़े की जान बची:पशु चिकित्सकों ने डिस्टोकिया से पीड़ित नवजात को बचाया

एमसीबी जिले के खड़गवां गांव में पशु चिकित्सकों ने एक नवजात बछड़े की जान बचाई है। पशुपालक राजकमल की मादा गाय के इस नवजात बछड़े की स्थिति जन्म के समय अत्यंत गंभीर थी। बछड़ा डिस्टोकिया नामक जटिल समस्या से ग्रसित था, जिसमें प्रसव के दौरान बछड़ा गर्भ में फंस जाता है और मां के साथ नवजात दोनों की जान पर खतरा बन जाता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल MVU 1962 की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डॉ. विनोद सिंह और डॉ. बीके तांजे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ पैरावेट उपासना यादव और पंकज भी मौजूद रहे। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, चिकित्सकों ने आत्मविश्वास और चिकित्सकीय दक्षता के साथ जटिल शल्य चिकित्सा करने का निर्णय लिया। काफी मशक्कत और विशेषज्ञता के बाद ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ऑपरेशन से बछड़े की जान बचाई गई इस सफल ऑपरेशन से नवजात बछड़े की जान बचाई जा सकी। सर्जरी के बाद बछड़े की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है और उसमें लगातार सुधार देखा जा रहा है। मादा गाय भी सुरक्षित है, जिससे पशुपालक परिवार ने राहत महसूस की। पशुपालक राजकमल ने डॉ. विनोद सिंह, डॉ. बीके तांजे और पूरी MVU 1962 टीम की तत्परता और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि समय पर चिकित्सक नहीं पहुंचते, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *