भास्कर न्यूज| खड़गांव नवीन जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के प्रमुख ग्राम पंचायत खड़गांव में भूपेश सरकार के समय बने स्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। स्वास्थ्य केंद्र पहले ही बारिश में यहां की छत से पानी टपकने लगा है, दरार पड़ने लगी है। इस प्रकार के कार्य भूपेश सरकार भ्रष्टाचार के बलबूते अपने लोकल युवा नेता अपने कार्यकर्ताओं को फलने फूलने की व्यवस्था के रूप में आई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि पूरी प्रक्रिया उच्च अधिकारी व विधायक इन्द्ररशाह के निगरानी में हुआ। अब यहां समस्या ही समस्या है क्योंकि थोड़ी सी बारिश होने से भी छत संभाल नहीं पा रहा है इसके टिकने की संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है। युवा नेता बिट्टू गुप्ता ने जब निरीक्षण किया तो पाया के वास्तविक में इस छत से पानी टपक रही है, जो वहां के मरीज, कर्मचारी-अधिकारी के लिए कभी भी नुकसान दे हो सकता है। इस कार्य में लगे हुए ठेकेदार तत्काल इसको ध्यान दें। स्वास्थ्य केंद्र के उचित व्यवस्था बनाए।


