खड़ी कार में लगी आग, हाई वोल्टेज तार भी चपेट में आईं

भास्कर न्यूज |लुधियाना मन्ना सिंह नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फैक्ट्री के बाहर पार्क की गई आई-20 कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले उन्होंने खुद ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री के बाहर यह घटना हुई, वह किसी व्यक्ति द्वारा किराए पर ली गई है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *