खड़ी बस में डंपर ने मारी टक्कर:होटल पर खड़ी थी बस, डंपर के ड्राइवर और हेल्पर को आई मामूली चोटें

भरतपुर के हलैना थाना इलाके में एक डंपर ने होटल पर खड़ी स्लीपर बस में पीछे से टक्कर मार दी। बस में यात्री नहीं थे। घटना के दौरान कुछ लोग बस में सो रहे थे और कुछ लोग बस से उतरकर होटल पर खाना खा रहे थे। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। होटल पर खड़ी थी बस घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है। बस स्लीपर बस जयपुर की तरफ से आई थी। ड्राइवर ने बस को आमोली टोल के पास के होटल पर खड़ा कर दिया। बस में कुछ यात्री सो रहे थे और कुछ यात्री बस से उतरकर खाना खा रहे थे। तभी पीछे से एक डंपर आया और उसने पीछे से बस को जोरदार टक्कर मारी। डंपर के ड्राइवर और हेल्पर को आई चोट टक्कर लगते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। टक्कर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के डंपर के ड्राइवर और हेल्पर के मामूली चोटें हैं। गनीमत यह रही की डंपर स्पीड में नहीं था नहीं तो, कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *