खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा, दो महिलाएं गंभीर घायल:राहगीरों ने दी सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना, घायलों को सिविल अस्पताल इलाज के भेजा

जालंधर–पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा काला बक्खरा के नजदीक गढ़ी बख्शा मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक एक्टिवा टकरा गई, जिसमें एक्टिवा सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया। भोगपुर से जालंधर जा रही थीं दोनों महिलाएं मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार दोनों महिलाएं भोगपुर से जालंधर की ओर जा रही थीं। जब वे गढ़ी बख्शा मोड़ के पास घगवाल ढाबे के सामने पहुंचीं, तो सड़क से नीचे खड़े एक ट्रक से उनकी एक्टिवा टकरा गई। राहगीरों ने दी सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई रणजीत सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने दोनों घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद निजी एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों को दी सूचना, सामान सौंपा हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों को घायलों का मोबाइल फोन व अन्य निजी सामान सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। पुलिस चौकी को भी दी गई जानकारी सड़क सुरक्षा फोर्स की ओर से इस हादसे की जानकारी लाहदड़ा चौकी के इंचार्ज एएसआई सरबजीत सिंह को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *