खड़े ट्रैक्टर से टकराए, फिर ट्रक ने भी रौंदा, दो की मौत

भास्कर न्यूज| महासमुंद नेशनल हाईवे 53 पर छुईपाली टोल प्लाजा के पास बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। गौरटेक निवासी परमानन्द भोई (60) और उपेश नाग (34) सरायपाली से अपना काम निपटाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी छुईपाली टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे एक ट्रैक्टर खड़ा था। अंधेरा अधिक होने से बाइक सवार ट्रैक्टर को देख नहीं पाए और सीधे उससे से जा टकराए। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इससे पहले कि वे संभल पाते, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुरक्षा पर सवाल : हाईवे पर खड़े वाहन बन रहे यमदूत इस हादसे ने हाईवे पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सड़कों के किनारे खड़े ट्रैक्टर और ट्रक अक्सर बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, क्योंकि इनमें रिफ्लेक्टर या इंडिकेटर की कमी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *