खडूर साहिब में 2 हिस्सों में होगी चुनाव रिहर्सल : यादविंदर सिंह

तरनतारन | जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के मद्देनजर श्री गुरु अंगद देव कॉलेज खडूर साहिब में चुनाव की दो हिस्सों में रिहर्सल आयोजित की जाएगी। डीसी राहुल के निर्देशों पर नोडल अफसर कम उप मंडल मजिस्ट्रेट संजीव शर्मा, मास्टर ट्रेनर डॉ. नवतेज सिंह और डॉ. यादविंदर सिंह के नेतृत्व में पहली रिहर्सल करवाई गई। इसमें प्रिजाइडिंग अफसर और असिस्टिंग पोलिंग अफसरों ने हिस्सा लिया। तहसीलदार और इलेक्शन इंचार्ज सीमा शर्मा ने जानकारी दी कि 9 और 13 को होने वाली दूसरी रिहर्सल के बाद, उसी शाम कॉलेज खडूर साहिब में बनने वाले डिस्पैच सेंटर से चुनाव पार्टियों को जिला अधिकारियों की उपस्थिति में बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *