अमृतसर | बसंत पंचमी के अवसर पर शहीद वीर हकीकत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके खत्री महासभा पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एसके सियाल, इंज. दलजीत सिंह कोहली, बलराम कुमार, राजीव दुग्गल, पवन कुमार, जगमोहन मल्होत्रा, कृपाल सिंह, डॉ. बोध राज, जतिंदर मल्होत्रा और शशि पाल चोपड़ा ने श्रद्धांजलि दी। आज बसंत पंचमी को देशभर के खत्री समाज द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पूरी खत्री कुल में जन्मे वीर हकीकत राय द्वारा मुगल शासन के दौरान धर्म की खातिर दिए गए बलिदान की याद में मनाया जाता है। आज यह श्रद्धांजलि समारोह डॉ. एसके सियाल के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में खत्री महासभा ने वीर हकीकत राय के चित्र पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


