खदान मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध किरंदुल शाखा की खदान मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करने, ठेका श्रमिकों की मूलभूत सुविधाओं में उन्नयन आदि मांगों को लेकर एनएमडीसी लिमिटेड किरंदुल कॉम्प्लेक्स के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही को कॉन्ट्रैक्ट लेबर रेगुलेशन एंड एबोलिशन एक्ट 1970 का उल्लंघन न करते हुए प्रवीणता के आधार पर उन्हें अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 30 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। वहीं वर्तमान में श्रमिकों का जो ज्वलंत समस्या है जैसे वेतन पुनरीक्षण, मकान आबंटन इस पर सविस्तार चर्चा किया गया तथा नवनिर्मित बहुमंजिला टाइप थ्री के आबंटन के लिए बनाये गए नियमों में त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पत्र सौंपा गया। श्रम संघों के संचालन के संदर्भ में इस्पात मंत्रालय, केंद्रीय श्रमायुक्त से हुए पत्राचार एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के साथ हुए संवाद के संदर्भ में अत्यावश्यक परिचर्चा की गई। इस अवसर पर खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, बसंत जांगड़े, नरेंद्र साहू मौजूद थे। दंतेवाड़ा। मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन देते श्रमिक संगठन के लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *