भास्कर न्यूज | अंबिकापुर अमेरा खदान विस्तार को लेकर चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस के प्रतिनिधि गुरुवार को प्रभावित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस के झंडे लेकर के साथ नजर आए। सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर समर्थन का आश्वासन दिया। राजनीतिक दलों की यह सक्रियता दिखाती है कि खदान विवाद का मुद्दा अब राजनीतिक रंग ले चुका है और विभिन्न संगठन इसे अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।


