खन्ना ​​​​​​​गैंगवार में दो आरोपी गिरफ्तार:गैरी ललतों गैंग के सदस्य, लड़की से दोस्ती को लेकर विवाद, दो गिरोह में हुई थी गोलीबारी

लुधियाना के खन्ना में 15 जून की रात हुए गैंगवार के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर गैरी ललतों उर्फ रावण के साथी गुरदीप सिंह सोनू और हरिंदर सिंह उर्फ हनी को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने 17 जून को फतेहगढ़ साहिब के गैंगस्टर सुखवीर भूचा गैंग के साथी प्रभजोत सिंह उर्फ शैफी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही गैंगस्टर गैरी ललतों, अमरदेश उर्फ गैरी, पवनदीप सिंह उर्फ लवी और गुरप्रीत सिंह को भी पकड़ा गया था। 18 जून की सुबह हथियार बरामदगी के दौरान गैरी ललतों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे टांग में गोली मारकर पकड़ा। लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद बता दें कि, एक युवती से दोस्ती को लेकर विवाद हुआ था। सुखवीर भूचा और गैरी ललतों गैंग 15 जून की रात राजीनामा करने खन्ना पहुंचे थे। सुखवीर भूचा पक्ष वरना कार में आया था। गैरी ललतों का गैंग स्कॉर्पियो में आया और उन्होंने वरना कार को घेर लिया। गैरी ललतों और उसके साथियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में निखिल को आंख के नीचे गोली लगी। उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया। सिटी थाना-2 पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *