खन्ना पेपर मिल्स अमृतसर को ‘पल्प और पेपर’ सेक्टर में मिला प्रथम पुरस्कार

अमृतसर | एनर्जी की एफिशिएंसी और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंसी’ ने पावर मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में औद्योगिक इकाइयों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए “नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन डे’ 14 दिसंबर 2024 को मनाया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 752 आवेदन प्राप्त हुए। “नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन डे’ के मौके पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक विशाल समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान खन्ना पेपर मिल्स लिमिटेड अमृतसर पंजाब ने ‘पल्प और पेपर’ सेक्टर में पूरे भारत में पहला पुरस्कार जीता। राहुल खन्ना (मैनेजिंग डायरेक्टर) और एसवीआर कृषन (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) “खन्ना पेपर मिल्स लिमिटेड, अमृतसर ने यह पुरस्कार भारत के माननीय उपराष्ट्रपति से प्राप्त किया। राहुल खन्ना (मैनेजिंग डायरेक्टर) ने बताया कि शुरुआत से ही “खन्ना पेपर मिल्स’ ने औद्योगिक क्षेत्र में एनर्जी की एफिशिएंसी और संरक्षण के लिए हमेशा प्रयास किए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *