खन्ना में एनकाउंटर में घायल बदमाश की महिला साथी गिरफ्तार:चुराए गहने बरामद, कपड़े बेचने की आड़ में चोरी का माल बेचती थी

लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। खन्ना पुलिस ने एक महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला, एनकाउंटर में घायल अपराधी अरुण कुमार की करीबी सहयोगी है। मंडी गोबिंदगढ़ की संत कॉलोनी की रहने वाली रेखा, दिन में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करती थी। लेकिन इसकी आड़ में वह चोरी और लूट का सामान ठिकाने लगाने में अरुण की मदद करती थी। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के मुताबिक, अरुण ने पूछताछ में खुलासा किया कि करतार नगर से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर उसने रेखा को सौंपे थे। पुलिस ने रेखा के पास से सोने की बालियां और चांदी के कड़े बरामद किए हैं। अरुण ने पुलिस पर चलाई गोली
अरुण कुमार कम उम्र में ही नशे की लत में फंस गया था। इसी कारण उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। वह पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। मंगलवार शाम को अरुण पुलिस को मिल्ट्री ग्राउंड के पास एक खंडहर में ले जाया। वहां उसने जमीन में छिपा 32 बोर का पिस्तौल निकाला और पुलिस पर फायर कर दिया। गोली दीवार से टकरा गई। जवाबी कार्रवाई में थाना सिटी-2 के एसएचओ तरविंदर बेदी ने फायर किया। अरुण की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *