खन्ना में एसएसपी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाई शपथ:डा. ज्योति बोलीं- तस्करों पर होगी कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया सहयोग का वादा

लुधियाना के खन्ना के लिबड़ा गांव में रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. ज्योति यादव ने ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और डिफेंस विलेज कमेटियों के सदस्यों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। एक मैरिज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंच-सरपंच और ग्रामीण प्रतिनिधि शामिल हुए। एसएसपी ज्योति यादव ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करना सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने पंच-सरपंचों से अपने गांवों में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। नशा तस्करों पर कार्रवाई का आश्वासन एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर गांव में सक्रिय रहेगा। कार्यक्रम में एसपी पवनजीत चौधरी, डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। एसएचओ सदर सुखविंदरपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के इस अभियान में पूर्ण सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *