​​​​​​​खन्ना में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च:कृषि कानूनों की कॉपियां जलाईं, डल्लेवाल का किया समर्थन; बोले- 26 जनवरी को होगा बड़ा आंदोलन

पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के 49 दिन से चल रहे मरण व्रत के समर्थन में आज किसान संगठनों ने बड़ा प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने खन्ना में ट्रैक्टर मार्च निकाला और एसडीएम कार्यालय के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। राजेवाल और लखोवाल समूह सहित विभिन्न किसान संगठनों के नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के जिला उपाध्यक्ष अमृत सिंह बेनीपाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों और पंजाबियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले रद्द किए गए कृषि कानूनों को किसी न किसी रूप में फिर से लागू करने की कोशिश कर रही है, जिसे किसान कभी स्वीकार नहीं करेंगे। 26 जनवरी को बड़े स्तर पर निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च- प्रगट सिंह कोट भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के नेता प्रगट सिंह कोट पनेच ने घोषणा की कि 26 जनवरी को बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल के समर्थन में सभी किसान संगठन एकजुट हो गए हैं और संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णयों का पालन किया जाएगा। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों को पूरा करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *