खन्ना में गैंगस्टर सुखवीर भूचा साथी संग गिरफ्तार:ग्रीनलैंड होटल के पास गैंगवार मामला, अब तक 9 पकड़े जा चुके

पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में 15 जून की रात ग्रीनलैंड होटल के पास हुई गैंगवार में पुलिस ने गैंगस्टर सुखवीर सिंह भूचा और उसके साथी पलविंदर सिंह भिंदा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले हैं। मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। युवती से दोस्ती को लेकर विवाद जानकारी के अनुसार गैंगवार की वजह एक युवती से दोस्ती को लेकर उपजा विवाद था। इस मामले को सुलझाने के लिए दोनों गैंग 15 जून की रात खन्ना में मिले थे। गैरी ललतों अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में आया था। भूचा गैंग वरना कार में था। गैरी ललतों और उसके साथियों ने वरना कार को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में निखिल नामक युवक की आंख के नीचे गोली लगी। उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया। दोनों गैंग के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने मामले में पहले ही दूसरे गैंग के सरगना गैरी ललतों उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया था। 17 जून को गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामदगी के दौरान गैरी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में उसकी टांग में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। सिटी थाना-2 पुलिस ने दोनों गैंग के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *