खन्ना में गोतस्करी करता मिला होमगार्ड जवान:तीन तस्कर गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर में करते थे मांस की सप्लाई, पिकअप में लादकर ले जाते

पंजाब के खन्ना में पुलिस ने गो तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। श्री माछीवाड़ा साहिब थाना पुलिस ने गोरक्षा दल की मदद से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पंजाब पुलिस का होमगार्ड जवान भी शामिल है। थाना माछीवाड़ा के एसएचओ पवित्र सिंह ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों में गुरदासपुर के गांव मल्लियां निवासी रोबिन मसीह, गांव देववाल निवासी धनपति मसीह (होमगार्ड) और पटियाला के समाना निवासी परविंदर कुमार शामिल हैं। गोरक्षा दल के पंजाब अध्यक्ष निक्सन कुमार की सूचना पर कार्रवाई की गई। आधी रात को पिकअप में लाद रहे थे गोवंश गोरक्षकों ने पिछले 4-5 दिनों से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। आधी रात को पवात नहर पुल के पास एक शेड में आरोपी पिकअप में बैलों को लाद रहे थे। मौके पर करीब 20 से अधिक गाय और बैल मौजूद थे। सूचना मिलते ही एसएचओ पवित्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि, पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह गायों और बैलों की तस्करी कर जम्मू-कश्मीर में गोवंश मांस की सप्लाई करता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह कब से यह काम कर रहा था और अब तक कितनी गायों की तस्करी कर चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *