खन्ना में चलती बाइक में लगी आग:गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से गिरी, हादसे में 2 युवक घायल

पंजाब के खन्ना में नेशनल हाईवे पर दहेड़ू गांव के पास एक चलती बाइक में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो भाई बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने घायल भाइयों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अमृतसर के खलचियां गांव के फतेह सिंह और शुभप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब माथा टेकने जा रहे थे। खन्ना में आगे जा रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी बाइक पीछे से गाड़ी से टकरा गई। बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसी दौरान बाइक की टंकी में आग लग गई और पूरी बाइक जलकर राख हो गई। घटना के चश्मदीद मनधीर सिंह ने दोनों घायल भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवक होश में थे, लेकिन उन्हें चोटें आई थीं। फतेह सिंह ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले ही यह बाइक खरीदी थी। बाइक में खराबी आ रही थी, जिसके लिए उन्होंने कंपनी से मोटर बदलवाई थी। सूचना मिलने पर सदर थाना के एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *