खन्ना में पंचायत मंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना:तरुणप्रीत बोले- कांग्रेस ने वैध शराब फैक्ट्री लगाई, नई इमारत का उद्घाटन

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित ब्लॉक विकास एवं पंचायत आफिस खन्ना की नई इमारत का उद्घाटन किया और ब्लॉक खन्ना के गांवों की विभिन्न पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये की ग्रांटें जारी की। कैबिनेट मंत्री सौंध ने कहा कि बीडीपीओ खन्ना के कार्यालय में नवनिर्मित भवन भविष्य में विभाग से संबंधित बैठकें आयोजित करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल पर जमकर निशाने साधते हुए कहा कि कि हम चोर मुक्त मिशन चला रहे हैं। कांग्रेस ने शहर को अवैध शराब फैक्ट्री लगाकर दी विरोधियों पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 5 साल के कार्यकाल में खन्ना का कोई विकास नहीं कराया। अगर कांग्रेस ने कुछ किया है तो वो सिर्फ बाहोमाजरा में अवैध शराब फैक्ट्री लगाकर दी। कोरोना काल में शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर की गई। मंजी साहिब के पास खाली ट्रक खड़ा किया जाता था, जिसे कांग्रेस के कारिंदे लेकर अपनी बाहोमाजरा शराब फैक्ट्री जाते थे। वहां से ट्रक में शराब लोड करके मंजी साहिब के पास फिर तस्करों के हवाले कर देते थे। एफिडेविट ने सभी कांग्रेसी नेताओं की पोल खोली है जो शराब फैक्ट्री में संलिप्त थे। 90 प्रतिशत पंचायतें आम आदमी पार्टी की बनीं पंचायत मंत्री ने कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत पंचायतें ऐसी चुनी गई हैं जो मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की सोच को पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि चुने गए अधिकतर पंच-सरपंच युवा वर्ग से हैं। 70 फीसदी सरपंच ऐसे हैं जिनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच है। कैबिनेट मंत्री सौंध ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने कहा है कि नवनिर्वाचित पंचायतों को पक्षपात से ऊपर उठकर पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए जनहित में फैसले लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मिलने वाली ग्रांट का पारदर्शी तरीके से उपयोग कर गांवों को शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। जनता की सलाह से काम करें पंचायतें पंचायत मंत्री ने कहा कि गांव की प्रगति और समृद्धि में पंचायतें अहम भूमिका निभाती हैं, इसलिए पूरी पंचायत का कर्तव्य है कि जनता की सलाह से जनता के कल्याण के लिए सभी कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है, जिसके कारण पंचायती राज संस्थाओं को लोकतंत्र का प्रतीक कहा जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों और उनके जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में सरपंचों-पंचों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने सभी पंचायतों को आश्वासन दिया कि गांवों के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, बस जरूरत है प्रत्येक पंचायत को अपने गांव को विकास की दिशा में ले जाने की और लोगों की आवाज बनने की। तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि गांवों में विकास और समृद्धि की गति को और अधिक गति देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार और गांवों के बीच पुल का काम करती हैं और पंचों व सरपंचों को गांवों के विकास में अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने पंचायतों से गांवों को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने को भी कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *